{"product_id":"british-sarkar-ne-achhuton-ke-liye-kya-kiya","title":"British Sarkar Ne Achhuton Ke Liye Kya Kiya?","description":"\u003cp\u003eयह मान लिया गया है कि अछूतों को उनके अधिकार अंग्रेजों ने थाली में सजाकर दिए-एक उपकार, जिसका उन्हें आजीवन एहसान मानना चाहिए। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की यह दुर्लभ, लगभग अनदेखी रचना इसी मिथक को कठघरे में खड़ा करती है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eगोलमेज सम्मेलन के लिए, अपने लन्दन प्रवास के दौरान लिखा गया यह प्रत्यावेदन-जिसका मूल पहला पृष्ठ आज भी अप्राप्य है, और जो वर्षों तक महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रकाशित 'डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर राइटिंग्स एंड स्पीचेस' के भीतर लगभग अनदेखा पड़ा रहा-सीधे उस सत्ता की आँख में आँख डालकर सवाल पूछता है, जो खुद को दलितों की उद्धारक बताती थी।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eआंबेडकर दिखाते हैं कि भारत की खोज और अंग्रेजों के आगमन से लेकर औपनिवेशिक शासन तक, ब्रिटिश सरकार की शिक्षा नीतियाँ शुरू में ब्राह्मणों और उच्च जातियों तक ही सीमित रहीं-यहाँ तक कि ईसाई मिशनरियों ने भी स्कूल और अस्पताल पहले उन्हीं तक पहुँचाने की रणनीति अपनाई, इस उम्मीद में कि ऊँची जातियों के धर्मांतरण से बाक्री जनता अपने-आप पीछे चली आएगी। यह रणनीति असफल रही, पर इसका लाभ उच्च जातियों ने पूरा उठाया। आगे के अध्यायों में आंबेडकर परत-दर-परत खोलते हैं-अछूतों की शिक्षा के लिए अंग्रेजों ने वास्तव में क्या किया, कौन-से सामाजिक-सुधार कानून बने और वे कितने अधूरे रहे, अस्पृश्यता निवारण के लिए उठाए गए क्रदम कितने नाकाफ़ी थे, और अंततः किस तरह ब्रिटिश सरकार ने अछूतों को उनके ही हाल पर असहाय छोड़ दिया।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eआंबेडकर तटस्थ नहीं थे। उन्होंने दया की भीख नहीं माँगी, न्याय माँगा और वह भी उस गोलमेज कक्ष में, जहाँ अपराधी और जज एक साथ बैठे थे। यह उनकी चेतना का वह विस्फोट था, जिसने आगे चलकर एक क्रांति का इतिहास रचा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eकैवल भारती के अनुवाद में पहली बार हिन्दी पाठकों तक पहुँच रही यह तीखी, दस्तावेजी रचना 'ब्रिटिश शान्ति' के उस सुविधाजनक झूठ को बेनकाब करती है, जिसे इतिहास की किताबों ने बार-बार दोहराया है। यह किताब याद दिलाती है-कोई भी अधिकार उपहार नहीं होता, वह हमेशा एक लड़ाई का परिणाम होता है।\u003c\/p\u003e","brand":"Kanwal Bharti","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":66718958485619,"sku":null,"price":260.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0024\/0916\/9011\/files\/Screenshot2026-09-26at15.13.19.png?v=1790416167","url":"https:\/\/kautilya.in\/products\/british-sarkar-ne-achhuton-ke-liye-kya-kiya","provider":"Kautilya Books","version":"1.0","type":"link"}