From Hindi to English, from literature to legacy, explore books shaped by iconic Indian voices and timeless wisdom.
Bhare Huye Khali Panne tatha Anya Kahaniyan
Mukul Joshi
Pickup currently not available
नए साल के लक्ष्य डायरी के आख़िरी पन्नों पर लिखे जाते हैं। पर ज़िंदगी की सबसे क़ीमती कमाई किसी पन्ने पर दर्ज नहीं होती। वह दिल की किताब में चुपचाप लिख जाती है।
'भरे हुए खाली पन्ने तथा अन्य कहानियाँ' मुकुल जोशी की सोलह कहानियों का संग्रह है, जो उन छोटे क्षणों से बना है जिन्हें हम जीते वक़्त नज़रअंदाज़ कर देते हैं और सालों बाद उनके बोझ से जाग उठते हैं। एक पुरानी डायरी के पन्ने पर लिखे चंद शब्द पंद्रह साल पुरानी एक बरसाती शाम और ऐसे पछतावे को लौटा लाते हैं, जो आज भी चैन नहीं लेने देता। जंगल के किनारे बसे गाँव का एक बूढ़ा, फ़िल्म की शूटिंग के लिए मिल रहे पाँच हज़ार रुपये ठुकरा देता है, क्योंकि तालाब पर पहला हक़ प्यासे डंगरों का है। सत्रह साल बाद लौटा बचपन का एक अमीर दोस्त, तीस लाख के गबन के आरोप के साथ आपके दरवाज़े पर आ खड़ा होता है, और सवाल उठता है कि क्या कोई अंतरात्मा दोबारा जगाई जा सकती है। और शीर्षक कहानी में, पूरे साल के कड़े टार्गेट बनाता एक नाना, अपने नन्हे नाती की एक झलक के आगे सारे लक्ष्य भूल जाता है।
यहाँ न कोई भारी-भरकम उपदेश है, न बनावटी मोड़। लेखक की भाषा सहज है, पर हर कहानी पाठक को आईने के सामने ले जाकर खड़ा कर देती है। कहीं आपकी दयालुता की परीक्षा होती है, कहीं सफलता की परिभाषा, और कहीं यह सवाल कि हम दौड़ते हुए आख़िर क्या पीछे छोड़ते जा रहे हैं।
यह संग्रह उन पाठकों के लिए है जो हिंदी में ऐसी कहानियाँ पढ़ना चाहते हैं जो अपने आसपास की ज़िंदगी से निकली हों, जिनमें रिश्तों की गर्माहट, गाँव और शहर की सच्चाई और अपने भीतर झाँकने का साहस हो। इसे पढ़कर आप शायद अपनी पुरानी डायरी खोलें, किसी बिछड़े दोस्त को फ़ोन लगाएँ, या उस छोटी-सी बात को आख़िरकार सही जगह दे दें जो बरसों से मन में अटकी थी।
आज ही अपनी प्रति मँगवाइए, और इन पन्नों को अपने भीतर भरने दीजिए।
Details
Shipping & Returns
We strive to process and ship all orders in a timely manner, working diligently to ensure that your items are on their way to you as soon as possible.
We are committed to ensuring a positive shopping experience for all our customers. If for any reason you wish to return an item, we invite you to reach out to our team for assistance, and we will evaluate every return request with care and consideration.